पीएम मोदी से राहुल गांधी की तुलना करने पर कांग्रेस ने कार्ति चिदंबरम को भेजा नोटिस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना करने पर तमिलनाडु कांग्रेस अनुशासन समिति के प्रमुख केआर रामासामी ने पार्टी के सांसद कार्ति चिदंबरम को कारण बताओ नोटिस भेजा है। दरअसल, कार्ति चिदंबरम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि पीएम मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अधिक लोकप्रिय हैं।