पीएम मोदी से लाभ लेने के लिए नेहरू को कोस रहे हैं: विदेश मंत्री की टिप्पणी पर जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 'पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रुख चीन के हितों को प्राथमिकता देता था' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जयशंकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लाभ लेने और प्रधानमंत्री के साथ खुद को और अधिक जोड़ने के लिए नेहरू को कोसते हैं।