पीएम मोदी हुए भावुक; कहा- प्रभु राम से क्षमा मांगता हूं, सदियों की कमी आज पूरी हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद कहा, "मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा मांगता हूं।" उन्होंने कहा, "हमारे पुरुषार्थ, त्याग और तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम सदियों तक यह काम नहीं कर पाए। वह कमी पूरी हुई है।" इस दौरान प्रधानमंत्री भावुक नज़र आए।