पीएम मोदी होंगे दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 जून को आयोजित होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनूप लाठर ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। समापन समारोह विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित मल्टी-पर्पज़ हॉल में आयोजित होगा।