पीएम यदि एससी को नहीं मानते तो यह खतरनाक है: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी बिल पर केजरीवाल
केंद्र द्वारा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी बिल पेश किए जाने पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "यदि प्रधानमंत्री खुलेआम सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते...तो यह बेहद खतरनाक स्थिति है।" उन्होंने आगे लिखा, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटकर प्रधानमंत्री ने ऐसी कमिटी बना दी जो उनके कंट्रोल में होगी...जिससे वे अपने मनपसंद व्यक्ति को चुनाव आयुक्त बना सकेंगे।"