पीएम साथ होते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ता है: ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर शमी
वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर मोहम्मद शमी ने कहा है कि यह अलग ही पल था। उन्होंने कहा, "ऐसे समय मनोबल गिर जाता है और तब अगर पीएम आपके साथ होते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ता है।"