पीएम सुनिश्चित करें कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में कोई और जान न जाए: झारखंड के सीएम
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रूसी हमले के बीच खारकीव (यूक्रेन) में भारतीय छात्र की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया है। बकौल सोरेन, "हमारी संवेदनाएं...और प्रार्थनाएं मृतक छात्र के...परिजनों के साथ हैं।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में कोई और (भारतीय की) जान न जाए।