पीएमएलए का उल्लंघन करने पर बाइनेंस समेत 9 विदेशी क्रिप्टोकरेंसी प्लैटफॉर्म को मिला नोटिस
वित्त मंत्रालय की वित्तीय आसूचना इकाई (एफआईयू-आईएनडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) का पालन नहीं करने पर बाइनेंस समेत 9 विदेशी क्रिप्टोकरेंसी प्लैटफॉर्म को कारण-बताओ नोटिस भेजा है। कुकॉइन, हुओबी, क्राकेन, गेट.आईओ, बिट्ट्रेक्स, बिटस्टैम्प, एमईएक्ससी ग्लोबल और बिटफाइनेक्स को नोटिस भेजा गया है। एफआईयू ने आईटी मंत्रालय से इन प्लैटफॉर्म्स के यूआरएल ब्लॉक करने की सिफारिश की है।