पीएमओ ने उन्हें धमकी दी, पत्र पर साइन करने के लिए 20 मिनट दिए: हीरानंदानी के दावों पर महुआ
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने हीरानंदानी ग्रुप के दर्शन हीरानंदानी से 'नकद और उपहार' लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में कारोबारी के कथित हलफनामे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पीएमओ ने दर्शन व उनके पिता पर दबाव डाला और पत्र पर साइन करने के लिए 20 मिनट दिए...उनके सभी कारोबार पूरी तरह बंद करने की धमकी दी।"