पीएमओ से 100 किमी के दायरे में हरियाणा में हिंसा हुई लेकिन पीएम ने संज्ञान नहीं लिया: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर प्रतिक्रिया दी है। खरगे ने कहा, "प्रधानमंत्री कार्यालय से 100 किलोमीटर के दायरे में यह हिंसा हुई लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई संज्ञान नहीं लिया।" उन्होंने कहा, "आज 'INDIA' के नेताओं ने मणिपुर के अलावा हरियाणा हिंसा का मामला भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने रखा।"