पीएसएल में डीआरएस की गड़बड़ी को लेकर हॉक-आई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी
हॉक-आई ने पीएसएल-2024 में इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मैच के दौरान डीआरएस की गड़बड़ी स्वीकार करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी है। दरअसल, टप्पा खाने के बाद सीधी रहने वाली गेंद को हॉक-आई ने दिखाया कि वह घूमते हुए स्टंप्स से दूर जा रही थी जिससे ग्लैडिएटर्स के कप्तान राइली रूसो आउट होने से बच गए।