पीएसएल में पहली बार किसी टीम ने महिला को बनाया जनरल मैनेजर
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के इतिहास में मुल्तान सुल्तांस पहली टीम है जिसने किसी महिला को जनरल मैनेजर बनाया है। पिछले 3 बार से टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली मुल्तान सुल्तांस ने पत्रकार हिजाब ज़ाहिद को जनरल मैनेजर नियुक्त किया है और वह हैदर अज़हर की जगह लेंगी। हिजाब इससे पहले इस्लामाबाद यूनाइटेड की मीडिया मैनेजर रह चुकी हैं।