पीओके के लोग जम्मू-कश्मीर की प्रगति देख रहे हैं: पाक-विरोधी प्रदर्शन पर जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे इसमें संदेह नहीं है कि पोओके के लोग जम्मू-कश्मीर में रह रहे लोगों से अपनी तुलना करते होंगे और देखते होंगे कि कैसे जम्मू-कश्मीर के लोग प्रगति कर रहे हैं। बकौल जयशंकर, वे लोग भेदभाव महसूस करते होंगे।