पीओके में झड़पों के बाद पाक पीएम ने स्थानीय मुद्दों के हल के लिए गठित की समिति

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने गुरुवार को पीओके के लोगों की समस्याओं का स्थाई समाधान खोजने के लिए एक समिति के गठन का आदेश दिया। दरअसल, पीओके में आटे की ऊंची कीमतों और बढ़े हुए बिजली के दामों को लेकर प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों से हुई झड़प में एक पुलिसकर्मी और 3 नागरिकों की मौत हो गई थी।

Load More