पीटने की धमकी देकर 8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में पंजाब में शिक्षक पर केस दर्ज
लुधियाना (पंजाब) में चौथी कक्षा की 8-वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, बच्ची ने मां को बताया कि शिक्षक अक्सर उसे गलत तरीके से छूता था व किसी को बताने पर पीटने की धमकी देता था। बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार किया जाना है।