पीटरसन ने पीएम मोदी के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- आपका मज़बूती से हाथ मिलाना याद रहेगा
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीटरसन ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "हमने उनके पिछले जन्मदिन पर चीतों को छोड़े जाने पर गर्मजोशी से बात की।" उन्होंने कहा, "सबके चेहरे पर खुशी लाने वाली आपकी मुस्कान और...आपका मज़बूती से हाथ मिलाना हमेशा याद रहेगा।"