पीटरसन ने शेयर की माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाए हुए अपनी एडिटेड तस्वीर, लिखा- जय श्री राम
इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी एक एडिटेड तस्वीर शेयर की है जिसमें वह माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाए हुए नज़र आ रहे हैं। तस्वीर के साथ पीटरसन ने लिखा, "जय श्री राम।" गौरतलब है कि पीटरसन 5 मैच की इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में कमेंट्री के लिए भारत पहुंचे हैं।