पी.टी. उषा के बयान पर रोते हुए बोलीं साक्षी- 'महिला होकर वह महिला की नहीं सुन रहीं'
भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पी.टी. उषा के बयान 'रेसलर के विरोध प्रदर्शन से भारत की छवि खराब हो रही, यह अनुशासनहीनता है' को लेकर रेसलर साक्षी मलिक ने रोते हुए मीडिया से कहा, "महिला खिलाड़ी होकर वह महिला की नहीं सुन रहीं।" उन्होंने कहा, "हम तो शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं...अगर सुनवाई हो जाती...तो हम जंतर-मंतर पर नहीं बैठते।"