पीठ की मांसपेशी ओवरस्ट्रेच्ड हो गईं तो अस्पताल की सैर करनी पड़ी, वापस आ गया हूं: धर्मेंद्र
मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की रिपोर्ट्स के बाद अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर बताया है, "कोई भी चीज़ ओवर मत करिए, मैंने किया जिसके कारण मेरी पीठ की मांसपेशी ओवरस्ट्रेच्ड हो गईं और अस्पताल की सैर करनी पड़ी।" उन्होंने बताया, "आप सभी की शुभकामनाओं के साथ मैं वापस आ गया हूं...चिंता मत करिए।"