पीठ पर नीडल रखकर टैटू आर्टिस्ट ने किया रेप: केरल की 18-वर्षीय लड़की का आरोप
कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए गए कोच्चि (केरल) के टैटू आर्टिस्ट सुजीश पी.एस. को लेकर 18-वर्षीय लड़की ने कहा है कि आरोपी ने टैटू बनाते वक्त पीठ पर नीडल रखने के बाद उसका रेप किया था। सुजीश के खिलाफ कम-से-कम छह अन्य महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।