पीठ पर बच्चे को बांधकर ओडिशा की सड़क पर झाड़ू लगाती दिखी महिला सफाईकर्मी
बारीपदा (ओडिशा) में अपने बच्चे को पीठ पर बांधकर सड़क पर झाड़ू लगाती हुई महिला सफाईकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। बकौल सफाईकर्मी, "मैं घर पर अकेली हूं इसलिए बच्चे को पीठ पर बांधकर काम करती हूं...यह मेरे लिए समस्या नहीं है...मेरी ड्यूटी है।" नगर पालिका के चेयरमैन बादल मोहंती ने कहा कि सफाईकर्मी को हर संभव मदद दी जाएगी।