पीड़िता व उसकी दोस्त का झगड़ा हुआ था: कार के नीचे घसीटी गई लड़की को लेकर होटल मैनेजर
दिल्ली में कार के नीचे लड़की को घसीटे जाने और उसकी मौत के मामले में एक होटल के मैनेजर ने बताया है कि पीड़िता और उसकी दोस्त का होटल के नीचे झगड़ा हुआ था। बकौल मैनेजर, होटल में कोई पार्टी या फंक्शन नहीं हो रहा था। घटना से पहले पीड़िता अपनी दोस्त संग स्कूटर पर होटल से निकलती दिखी थी।