पीबीकेएस के कार्यवाहक कप्तान सैम करन आईपीएल छोड़कर लौटे इंग्लैंड
पीबीकेएस के कार्यवाहक कप्तान सैम करन, बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो और ऑल-राउंडर लियम लिविंगस्टन आईपीएल 2024 छोड़कर इंग्लैंड लौट गए हैं। पीबीकेएस के कप्तान शिखर धवन के चोटिल होने के बाद से सैम पीबीकेएस की कप्तानी कर रहे थे। 22 मई से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टी20I सीरीज़ के लिए इंग्लैंड के ये खिलाड़ी वापस लौटे हैं।