पीबीकेएस के सैम करन पर अंपायर के फैसले से असहमति जताने पर लगा मैच फीस का 50% जुर्माना
पीबीकेएस के कार्यवाहक कप्तान सैम करन पर आईपीएल 2024 में जीटी के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए बीसीसीआई ने मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया है। बकौल बीसीसीआई, करन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया और उन्होंने अपनी सज़ा स्वीकार कर ली है।