पीबीकेएस ने आरआर के खिलाफ आखिरी ओवर में मिली हार के बाद शेयर किया नीशम का पुराना ट्वीट
पीबीकेएस ने आरआर के खिलाफ आखिरी ओवर में मिली हार के बाद न्यूज़ीलैंड के जिमी नीशम का पुराना ट्वीट शेयर किया है जो उन्होंने वनडे विश्व कप-2019 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड की हार के बाद किया था। नीशम ने लिखा था, "बच्चों...खिलाड़ी मत बनना। बेकर या कुछ और बन जाना और हट्टे-कट्टे होकर 60 साल की उम्र में खुशी-खुशी मरना।"