पीलीभीत में पीएम मोदी की जनसभा में मंच पर नज़र नहीं आए बीजेपी सांसद वरुण गांधी
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा के दौरान बीजेपी सांसद वरुण गांधी मंच पर नज़र नहीं आए। दरअसल, बीजेपी ने लोकसभा चुनाव-2024 में पीलीभीत के मौजूदा सांसद वरुण गांधी की जगह इस सीट से जितिन प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि जितिन 2021 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।