पीवी सिंधु ने की ऋतिक-दीपिका की फिल्म 'फाइटर' की तारीफ, अभिनेत्री ने कहा- लव यू
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अभिनेता ऋतिक रोशन व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'फाइटर' की तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "ज़बरदस्त फिल्म। ऋतिक व दीपिका आप दोनों शानदार लग रहे हैं। अनिल सर (अभिनेता अनिल कपूर) आप टाइमलेस हैं।" स्टोरी को रीपोस्ट कर दीपिका ने लिखा, "लव यू।"