पी.वी. सिंधु ने जीता कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंगल्स में अपना पहला गोल्ड मेडल
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पी.वी. सिंधु ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला सिंगल्स स्वर्ण पदक जीत लिया। 27-वर्षीय सिंधु ने सीडब्ल्यूजी 2022 में महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को हराया। इससे पहले, सिंधु ने 2018 गोल्ड कोस्ट गेम्स में रजत पदक और 2014 ग्लासगो गेम्स में कांस्य पदक जीता था।