पी.वी. सिंधु ने पेनल्टी अंक को लेकर चेयर अंपायर और चीफ रेफरी से की बहस, वीडियो वायरल
पी.वी. सिंधु बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अकाने यामागुची (जापान) के खिलाफ सर्व में देरी को लेकर एक पेनल्टी अंक मिलने पर चेयर अंपायर और चीफ रेफरी से बहस करती दिखीं जिसका वीडियो वायरल हो गया है। सिंधु के मुताबिक, यामागुची 'तैयार नहीं थी' लेकिन ऑफिशियल्स फैसले पर कायम रहे। उस समय लीड कर रहीं सिंधु मैच हार गईं।