पीवी सिंधु व स्पेन की कैरोलिना मारिन के बीच मैच के दौरान हुई बहस का वीडियो आया सामने
डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल के दौरान भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और स्पेन की शटलर कैरोलिना मारिन के बीच हुई ज़बरदस्त बहस का वीडियो सामने आया है। चेयर अंपायर ने दोनों को येलो कार्ड दिखाया। मैच में विजयी हुईं मारिन ने अपने रैकेट से सिंधु की ओर के कोर्ट से शटल खिसका ली थी जिसके बाद दोनों में बहस हुई।