पीसा की झुकी हुई मीनार पर लहराता दिखा फिलिस्तीन का विशाल झंडा, सामने आई तस्वीर
इज़रायल-हमास युद्ध के बीच इटली में पीसा की झुकी हुई मीनार पर फिलिस्तीन का विशाल झंडा लहराता दिखा। सोशल मीडिया पर झंडे की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं और घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटली के छात्रों के एक ग्रुप ने मीनार पर झंडा फहराया और स्मोक बॉम्ब भी जलाए।