पीसीबी ने आज़म खान पर लगा जुर्माना हटाया, बैट पर फिलिस्तीनी झंडा लगाकर मैच खेलने उतरे थे
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तानी क्रिकेटर आज़म खान द्वारा नैशनल टी20 टूर्नामेंट में बैट पर फिलिस्तीनी झंडा लगाकर मैच खेलने को लेकर लगाया गया जुर्माना हटा दिया है। प्रेस रिलीज़ में कहा गया, "मैच ऑफिशियल्स ने आज़म पर फीस का 50% जुर्माना लगाया था जिसे पीसीबी ने हटा दिया।" आज़म टूर्नामेंट में कराची वाइट्स की ओर से खेलते हैं।