पीसीबी ने जारी किया बयान, क्रिकेट जगत और फैन्स से की टीम का समर्थन जारी रखने की अपील
वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के लगातार 3 मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान जारी कर क्रिकेट जगत और फैन्स से टीम का समर्थन जारी रखने की अपील की है। पीसीबी ने कहा, "सफलताएं और हार खेल का हिस्सा हैं...हमें पूरी उम्मीद है कि टीम फिर से अच्छा प्रदर्शन करेगी।"