पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में लगाया एक और दोहरा शतक, 5 पारियों में बनाए 531 रन
चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न टू में डरहम के खिलाफ मैच में ससेक्स के लिए एक और दोहरा शतक बनाया। पुजारा ने मैच की पहली पारी में 334 गेंदों पर 203 रन बनाए और उन्होंने ससेक्स के लिए पिछली 5 पारियों में 531 रन बनाए हैं। 34-वर्षीय पुजारा के नाम फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अब 15 दोहरे शतक दर्ज हैं।