पुजारा से पूछा गया, 'कौन हैं दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज़'; उन्होंने दिया जवाब
भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा से 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के सवाल-जवाब सेशन के दौरान पूछा गया कि उनके मुताबिक मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ कौन हैं। उन्होंने जवाब दिया, "(ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान) पैट कमिंस वर्तमान समय में दुनिया के सबसे मुश्किल गेंदबाज़ हैं।" गौरतलब है, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज़ 9 फरवरी से शुरू होगी।