पुजारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में असम में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार
पुजारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में असम के जलेश्वर से कांग्रेस विधायक आफताबउद्दीन मोल्ला को मंगलवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, 4 नवंबर को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक ने कहा था कि जहां भी कोई आपराधिक गतिविधि होती है उसमें पुजारी, नामघरिया (प्रार्थना स्थल की देखभाल करने वाले) और संत शामिल होते हैं।