पुणे के पोर्शा कार हादसा मामले में 2 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड
पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पोर्शा कार हादसा मामले में 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा, "घटना की जानकारी वायरलेस कंट्रोल रूम को नहीं देने पर पुलिस इंस्पेक्टर राहुल जगदले और असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर विश्वनाथ टोडकरी के खिलाफ कार्रवाई हुई है।" दोनों पुलिसकर्मी यरवदा पुलिस स्टेशन में तैनात थे।