पुणे के मॉल से महिला आईटी इंजीनियर ने चुराया गोल्ड ब्रेसलेट, वीडियो सामने आने पर हुई अरेस्ट
पुणे (महाराष्ट्र) के एक मॉल से सोने का ब्रेसलेट चुराने के आरोप में एक महिला आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला 5 मार्च को ब्रेसलेट चुराते हुए सीसीटीवी फुटेज में नज़र आई थी जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने जून 2022 में भी मॉल में इसी तरह चोरी की थी।