पुणे केस में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के आचरण की जांच के लिए गठित हुई समिति
पुणे केस में महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग ने किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के आचरण की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित की है। समिति पता लगाएगी कि बोर्ड ने केस में आदेश जारी करते हुए नियमों का पूर्णत: पालन किया था या नहीं। दरअसल, बोर्ड ने आरोपी को दुर्घटना पर निबंध लिखने को कहा था।