पुणे पोर्शा हादसे के आरोपी की मां ने ड्राइवर से दोष अपने सिर पर लेने का किया था अनुरोध: पुलिस
पुणे पुलिस ने कहा है कि पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी की मां ने भी भावुक होकर ड्राइवर से हादसे की ज़िम्मेदारी लेने का अनुरोध किया था। पुलिस ने ड्राइवर के हवाले से कहा कि दोष अपने सिर पर लेने के लिए परिवार ने ड्राइवर को तरह-तरह के प्रलोभन दिए और ड्राइवर की पत्नी से उसे मनाने को कहा था।