पुणे पोर्शा हादसे के आरोपी के पिता और दादा को 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
पुणे के पोर्शा कार हादसे के नाबालिग आरोपी के पिता व दादा को ज़िला न्यायालय ने मंगलवार को 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल पर ड्राइवर को धमकाने और घटना वाले दिन उसे घर पर बंधक बनाने का आरोप है। गौरतलब है, हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।