पुणे पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी की सुधार गृह रिमांड 12 जून तक बढ़ाई गई

पुणे (महाराष्ट्र) में पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी की किशोर न्याय बोर्ड ने सुधार गृह रिमांड 12 जून तक बढ़ा दी है। क्राइम ब्रांच ने 14 दिन की सुधार गृह रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी। वहीं, न्याय बोर्ड ने आरोपी से कल मिलने के लिए उसके परिजन के अनुरोध को भी स्वीकार किया है।

Load More