पुणे पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी के पिता का अवैध रूप से बना होटल किया गया ध्वस्त
पुणे (महाराष्ट्र) पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी के पिता के महाबलेश्वर में करीब 10 एकड़ की ज़मीन पर बने होटल को प्रशासन ने शनिवार को जेसीबी से ढहा दिया। बकौल रिपोर्ट्स, पारसी जिमखाना की ज़मीन पर अवैध रूप से बने इस होटल को प्रशासन ने कुछ दिन पहले सील किया था। प्रशासन की कार्रवाई की तस्वीरें-वीडियो सामने आए हैं।