पुणे में अवैध रूप से एलपीजी गैस भरने वाले रैकेट का हुआ भंडाफोड़, 114 सिलिंडर हुए ज़ब्त
वडगाव (पुणे) में पुलिस ने अवैध रूप से एलपीजी गैस भरने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर 114 सिलिंडर और तीन वाहन ज़ब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध तरीके से डोमेस्टिक सिलिंडर से कमर्शियल सिलिंडर में गैस भरते पाए गए जिन्हें ब्लैक मार्केट में बेचा जाता है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।