पुणे में एक कारोबारी की हत्या के मामले में एनसीपी विधायक सुनील शेलके पर दर्ज हुई एफआईआर

पुणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने 48-वर्षीय शख्स की हत्या के मामले में कथित भूमिका को लेकर एनसीपी विधायक सुनील शेलके और 6 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को किशोर अवारे नामक कारोबारी व समाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बकौल पुलिस, मामले में चार लोग गिरफ्तार हुए हैं।

Load More