पुणे में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में पूर्व-आईपीएस और साइबर एक्सपर्ट गिरफ्तार
पुणे (महाराष्ट्र) में करोड़ों रुपये के क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड के मामले में पुलिस ने एक पूर्व-आईपीएस अधिकारी रविंद्र पाटिल और साइबर एक्सपर्ट पंकज घोडे को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, विभिन्न क्रिप्टो फ्रॉड मामलों की जांच के दौरान पाटिल ने कथित तौर पर कुछ क्रिप्टो करेंसी अपने खाते में ली थीं और घोडे ने पुलिस को गलत जानकारी दी थी।