पुणे में पोर्शा हादसे के आरोपी के पिता को ले जा रही पुलिस वैन पर फेंकी गई स्याही
पुणे में पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी के बिल्डर पिता को बुधवार को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस वैन पर कुछ लोगों ने स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने वाले लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब ज़िंदाबाद' के नारे भी लगाए। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता को पता था कि वह शराब पीता है।