पुणे में बनेगा देश में सबसे गहराई पर स्थित मेट्रो स्टेशन, जल्द होगा सुरक्षा निरीक्षण
महाराष्ट्र के पुणे में बन रहा मेट्रो रेल का सिविल कोर्ट इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन भारत का सबसे गहराई पर स्थित मेट्रो स्टेशन होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस मेट्रो स्टेशन की गहराई ज़मीन से 33.1 मीटर (108.59 फीट) नीचे तक होगी। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा फरवरी में पुणे मेट्रो का सुरक्षा निरीक्षण किया जाएगा।