पुणे में बैरिकेड से टकराई नशे में धुत 21-वर्षीय शख्स की ऑडी, पहिया निकलकर ऑटो से टकराया
पुणे में एक चलती ऑडी एसयूवी का पहिया निकलकर ऑटो से टकरा गया जिससे 4 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा, "21-वर्षीय एसयूवी चालक नशे में था जिसके चलते हादसा हुआ...उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।" बकौल रिपोर्ट्स, ड्राइवर के नियंत्रण खोने पर एसयूवी बैरिकेड से टकरा गई और उसका एक पहिया निकलकर ऑटो से टकरा गया।