पुणे में ₹570 ज़्यादा बिजली बिल आने को लेकर शख्स ने की बिजली विभाग की महिला कर्मी की हत्या
पुणे (महाराष्ट्र) में बुधवार को एक शख्स ने ₹570 ज़्यादा बिजली बिल आने को लेकर बिजली विभाग की एक महिला कर्मी की कथित तौर पर धारदार हथियार से 16 बार वार कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने बिजली विभाग से बिल को लेकर शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।